मोदी योगी जी
उत्तर प्रदेश में आजकल योगी शासन में रोमियो शासन का बोलबाला है। लोग जानना चाहते हैं कि रोमियो कौन था रोमियो क्यों इतना लोगों के बीच मजाक और घृणा का पात्र बन गया।
वाह रे मानसिकता योगी जी और मोदी जी की कि अब देश प्रदेश रोमियो चलायेगा। 5% गलत लोगों के कारण 95% जनता अपने परिवार के साथ भयभीत होकर बाहर निकलेगी।
अब कोई भाई बहन के साथ बाजार जायेगा तो उसे परिचय पत्र ले के जाना होगा।बीबी के साथ पति जायेगा तो मैरिड सर्टिफिकेट ले के जायेगा कि कहि उसे भी रोमियों न समझ लिया जाय।
अब कोई रिश्तेदार किसी भी लड़की के साथ बाहर नही निकल सकता। क्या कर रहे है मोदी योगी जी ।आपने एंटी रोमियो उन्हें बनाया जो खुद भी रोमियो रहें हो।लड़कियों को गन्दी नजरों से देखते हों।बस मनोरंजन के लिए लड़कियों और उनके रिश्तेदारों या पहचान वालों को परेसान करते हों।
आज जरूरत इस बात की है कि गलत कार्य करता हुवा व्यक्ति पकड़ा जाये न की कोई लड़का या लड़की। आज हमारा समाज जब लड़के और लड़कियों को बराबर का दर्ज़ा दे रहा है तब इस तरह की दकियानूसी एस्क्वायड की क्या आवश्यकता है।जरा सोचिए योगी मोदी जी।
अगर कहीं पे लड़कियों से छेड़छाड़ की शिकायत है तो तुरंत उनकी मदद की जाय लेकिन जबरदस्ती किसी की गाडफादर बनने की जो कोशिश योगी जी आपके द्वारा हो रही है वो भी उन पुलिस वालों के सहयोग से जिनको आपने चुनाव में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता,गुंडों के पालक,बेईमानो के ईमानदार,चरित्रहीन आदि की संज्ञा दी थी जो खुद लड़कियों के इज्जत से खेलते रहे हो,उन्हें आपने एंटी रोमियों बना दिया उन लड़कियों की सुरक्षा के लिए जो आपके थानों में आज भी पुलिस के आचरण के कारण जाने से डरती है।आप पहले अपने तंत्र की मानसिकता बदलिये योगी मोदी जी।
आप उनको पकड़िये जो गलत करते हैं जिनकी शिकायत मिले ।आप पार्क में पेट्रोलिंग कीजिये लेकिन किसी को भी परेसान गब्बर सिंह बनके न कीजिये। अगर शिकायत मिलती है तो तत्काल कार्यवाही कीजिये।
आप लोग अपराधियों की पकड़ने की अपेक्षा कॉलेज के लड़के लड़कियों जो अभी दोस्त हैं उनको पकड़ने में लगे है मोदी योगी जी कुछ सोचिये।
Comments
Post a Comment